लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लाटूश रोड स्थित कार्यालय पर महापौर सुषमा खर्कवाल का अभिनंदन किया। साथ ही बाजारों की समस्याओं से जुड़ा सात सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा।
अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है, जो कि लखनऊ के लिए गौरव की बात है। अब लखनऊ को अतिक्रमण मुक्त कराकर पहला स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य होना चाहिए। रोड लाइट, आवारा पशु, नाले की सफाई की समस्या सीवर व्यवस्था आदि में सुधार की जरूरत बताई। सर्किल रेट पर अध्यासियों को रजिस्ट्री कराकर देने, अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन बनाने बाजारों में शौचालय की मांग भी उठाई। इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री अनुराग मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, सतीश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, जितेंद्र सिंह चौहान, मनीष गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, नीरज जौहर, उत्तम कपूर, साकेत शर्मा, अमित अग्रवाल, विनय शुक्ला, नीलेश टाटा आदि मौजूद रहे।