फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यू-टर्न व्यवस्था से सहूलियत, जाम से राहत

विज्ञापन
आईटी चौराहे के पास सड़क पार करते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन







लखनऊ। आईटी चौराहे पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था लागू होने से थोड़ी सहूलियत हुई है। यू-टर्न की वजह से ट्रैफिक लगातार चल रहा है, पूरी तरह से थम नहीं रहा है, जैसा कि पहले होता था। इससे चौराहे पर जाम से राहत मिली है। फिलहाल अभी ट्रायल चल रहा है, लेकिन दो दिनों में जो रिस्पांस मिला है, उससे यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू करने की तैयारी में ट्रैफिक पुलिस जुट गई है।



रफ्तार कम करिए और चलते रहिए



अमूमन आईटी चौराहे पर कार्य दिवसों में सुबह और शाम लंबा जाम लगता था। सिग्नल चालू होने के बावजूद वाहनों की कतारें लग जाती थीं। नई व्यवस्था लागू होने से सोमवार को डालीगंज की तरफ से आने वाला और इधर निशांत गंज से आने वाला ट्रैफिक सीधे बिना रुके निकलता रहा। कपूरथला की तरफ से आने वाला व हनुमान सेतु की तरफ से जाने वाला ट्रैफिक 50-50 मीटर की दूरी पर बने यू-टर्न से आसानी से गुजरते रहे। जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। चालक वाहनों की रफ्तार कम करते हुए निकलते रहे।
विज्ञापन


पैदल आने-जाने वालों के लिए थोड़ी दिक्कत

जो लोग हनुमान सेतु और कपूरथला की तरफ से पैदल चौराहा पार कर रहे हैं उन्हें थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि बीच में बैरिकेडिंग लगी हैं और उसके बाद डिवाइडर है। लोगों को डिवाइडर कूदकर निकलना पड़ रहा है। वह भी चलते हुए ट्रैफिक में। ट्रैफिक पुलिस इसे लेकर अभी कोई व्यवस्था नहीं बना सका है। लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




छुट्टी के दौरान बढ़ रही भीड़

एक यू-टर्न डालीगंज वाली रोड पर है, दूसरा आईटी कॉलेज के गेट के सामने। ऐसे में कॉलेज की छुट्टी होने पर वहां पर भीड़ बढ़ जा रही है। हालांकि लगातार वहां पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। जो जाम न लगने की कोशिश में जुटे रहते हैं। सोमवार को कई अफसर भी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था देखी। एसीपी ट्रैफिक जेएन अस्थाना का कहना है कि नई व्यवस्था से काफी राहत हुई है। ट्रायल जारी है। आगे भी इसको लागू किया जाएगा। जो सुधार संभव होंगे वह भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें