फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसएनए पुरस्कारों पर विवाद, लगे अनियमितता के आरोप

विज्ञापन
एसएनए
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से लंबे समय बाद एक साथ चार वर्षों के लिए घोषित किए गए पुरस्कारों पर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ कलाकारों ने पुरस्कारों के लिए घोषित कई नामों पर आपत्ति जताते हुए अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। कहना है कि नियमावली का उल्लंघन करते हुए कई अपात्रों को पुरस्कारों की घोषणा की गई है जबकि आवेदन करने वाले पात्र कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। इस आशय का शिकायती पत्र राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा केंद्रीय व प्रदेश के संस्कृति मंत्री को भी भेजा गया है।
विज्ञापन

16 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2021 से लेकर 2024 तक के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसमें अलग-अलग श्रेणियों में प्रदेश के 53 कलाकारों का चयन किया गया था जिसमें से 45 को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और चार-चार कलाकारों को सफदर हाशमी और बीएम शाह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि अब तक घोषित नहीं हो सकी है। चयनित कलाकारों में से कई नामों पर प्रश्नचिह्न उसी दिन से उठने लगे थे। अब जाकर कुछ कलाकारों से संयुक्त रूप से शिकायत प्रेषित कर पुरस्कारों पर रोक लगाने की मांग की है। नियमावली के उल्लंघन, चयन समितियों की योग्यता व निष्पक्षता, विधाओं में असंतुलन, वरिष्ठ कलाकारों की उपेक्षा जैसे आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत दर्ज कराने वाले कलाकारों में गजल गायक मिथिलेश कुमार, बनारस घराने के सितार वादक देवब्रत मिश्रा, तबला वादक अरुणेश पांडेय, तबला वादक सत्यम शिवम सुंदरम सिंह, रंजना मिश्रा, आस्था गोस्वामी, डॉ. मनीषा मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, गायक डॉ. रिषी मिश्रा, शहाबत हुसैन और कमाल खान के नाम पत्र में शामिल हैं। इस संबंध में एसएनए के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं और चयन समिति ने पूरी पारदर्शिता के साथ कलाकारों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें