फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि: जुमे की नमाज बंद कराने का विवाद गहराया, छात्र बोले- एक कमरे में 10 साल से हो रही थी नमाज

Sat, 18 Mar 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाषा विवि में जुमे की नमाज बंद कराने का विवाद गहराने लगा है। मामले में छात्रों ने ज्ञापन भेजकर  नमाज शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के परिसर में शुक्रवार को होने वाली नमाज पर रोक का विवाद गहराने लगा है। कैंपस में जुमे की नमाज न होने पर छात्रों ने रजिस्ट्रार के माध्यम से कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय में जुमे को होने वाली नमाज दोबारा शुरू कराई जाए। बताया कि वे विवि के एक कमरे में दस वर्षों से नमाज अदा करते आ रहे हैं। 24 फरवरी को कमरे में ताला लगाकर इस पर रोक लगा दी गई।

19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर हुए विवाद को आधार बनाकर यह काम किया गया, जबकि विवि परिसर में हमेशा से नमाज होती आई है। इस पर रोक लगाए जाने से छात्रों में नाराजगी है।
विज्ञापन


मांग की गई कि कमरे का ताला खुलवाया जाए, जिससे जुमे के दिन नमाज अदा करने में समस्या न हो। कुलपति प्रो. एनबी सिंह कुलपति का कहना है कि मांगपत्र पर विचार करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें