फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौक में आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद

विज्ञापन
चौक में आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में आवारा कुत्ते पकड़ने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। खुद को एनजीओ के कार्यकर्ता बताने वाले कुछ लोगों ने कुत्तों को पकड़ने पर हंगामा कर दिया। पार्षद और अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति की, लेकिन वे मानें नहीं। आरोप है कि एनजीओ के लोगों ने अभद्रता और मारपीट भी की, जिसको लेकर एक स्थानीय महिला अनीता वाल्मीकि ने चौक थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

तहरीर में अनीता वाल्मीकि ने लिखा है कि वह सफाई कर्मचारी हैं। काम के दौरान वह छोटी बेटी को भी साथ में ले जाती हैं। उसे कुत्ते ने काट लिया था। इस पर उन्होंने शिकायत की तो रविवार को कुत्ता पकड़ने की गाड़ी आई, मगर खुद को एनजीओ कर्मी बता रहीं कई महिलाओं व अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने जाति सूचक गाली भी दी और उन्हें व उनकी बेटी को मारा भी।
19 लोगों को काट चुके हैं कुत्ते
पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने बताया कि कुछ महीनों में 19 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। इनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। नगर निगम की टीम मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची थी, मगर कुछ लोग विरोध करने लगे। नगर निगम की गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। वहीं, नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि टीम ने चार कुत्तों को पकड़ा है। उनकी नसबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

कुत्तों के लिए बनाएंगे शेल्टर होम
पशु कल्याण अधिकारी का कहना है कि कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शेल्टर होम बनाने जाने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी ने पास कर दिया है। अब जमीन चिह्नित की जाएगी। उसके लिए संपत्ति विभाग को पत्र भेजा जाएगा।

चौक में आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद।

चौक में आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर विवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें