फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान पर याचिका देने को लेकर बढ़ा विवाद, वसीम रिजवी के घर के बाहर मुस्लिम नेताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Mar 2021 07:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वसीम रिजवी के घर के बाहर कुरान का पाठ करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में रिजवी द्वारा कुरान की आयतों को बदलने के लिए दायर याचिका से आहत मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले में वसीम रिजवी के घर के बाहर जीशान खान समेत दर्जनों युवकों ने कुरान की तिलावत कर अपना विरोध दर्ज कराया।

भारतीय इंसानियत फोरम के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम युवा नेता जीशान खान ने शनिवार को अपने दर्जनों साथियों के साथ पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले पहुंचकर कुरान की तिलावत की। कश्मीरी मोहल्ला स्थित शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के घर के बाहर दर्जनों लोगों ने हाथों में कुरान लेकर तिलावत की।

इस दौरान इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जीशान खान ने कहा की वसीम रिजवी के इस कदम से दुनिया में भारत का नाम खराब हो रहा है और लगातार वसीम रिजवी किसी न किसी तरह से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


जीशान ने कहा कि वह रविवार को राजधानी लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में भी शामिल होंगे और वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर वसीम रिजवी द्वारा विवादित याचिका के विरुद्ध वह भी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें