फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाइनल में विवाद, बीच में ही मैच स्थगित

Sun, 26 Jan 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के दृगपालगंज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले जा रहे फाइनल मैच में विवाद हो गया। इससे आयोजन समिति ने मैच को स्थगित कर दिया। इसे फिर से कराने का निर्णय होने के बाद विवाद को शांत हुआ।
विज्ञापन


फाइनल मैच 18 ओवर का रहा, जिसमें बेहटा टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस पर दृगपालगंज टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। यह टीम 12 ओवर खेल रही थी। टीम 94 रन बना चुकी थी। नीरज कुशवाहा 48 रन की पारी खेलते हुए बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी बेहटा के गेंदबाज अमित की बॉल पर नीरज कुशवाहा कैच आउट हुए। अंपायर रामू वर्मा ने इसे नो बॉल घोषित कर दिया। बेहटा टीम के खिलाड़ी इसे आउट देने की मांग करने लगे, जबकि दृगपालगंज के खिलाड़ी इसे नॉट आउट कह रहे थे।

नीरज कुशवाहा के विकेट को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में कहासुनी होनी लगी। मामला गर्म होने लगा और मारपीट की नौबत आ गई। ऐसे में कमेटी के लोगों ने दौड़कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को समझाने का प्रयास किया। दोनों टीमें अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। काफी देर तक बात नहीं बनी तो कमेटी ने मैच स्थगित कर दिया। नई तिथि तय कर फाइनल मैच कराने की बात कही। आयोजक रुस्तम शाह ने बताया कि विवाद के कारण फाइनल मैच स्थगित कर दिया गया है। जल्दी ही फिर से फाइनल मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें