फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में ठेके पर सफाई के काम पर फिर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद ने लगाया गंभीर आरोप
विज्ञापन

कहा-रामकी से जुड़ी है थर्ड पार्टी एजेंसी


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। निजी कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को झाड़ू लगाने का काम देने का विवाद थमने के बाद अब नया विवाद सामने आ गया है। पार्षदों ने रामकी के काम की निगरानी का लेकर चयनित की जाने वाली थर्ड पार्टी एजेंसी पर सवाल उठाया है। एक भाजपा पार्षद ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

अनुबंध के तहत रामकी के काम की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी लगाई जानी है। एजेंसी का चयन टेंडर से किया जा रहा है। भाजपा पार्षद अमित चौधरी ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कई और भाजपा पार्षद भी उनका समर्थन कर रहे हैं। अमित का कहना है कि उस कंपनी को थर्ड पार्टी एजेंसी तय करने की गुपचुप तैयारी हो रही है, जो रामकी से ही जुड़ी है। ऐसे में सच्चाई कैसे सामने आएगी। प्राइवेट एजेंसी के बजाय नगर निगम के ही सफाई निरीक्षकों व अन्य अधिकारियों से जांच कराई जाए। इस मामले को नगर निगम सदन में उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें