संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय ने एलएलबी पांच वर्षीय सम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एलएलबी 2019 के पांचवें सेमेस्टर, 2018 के दूसरे और छठे सेमेस्टर, 2019 के चौथे व दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट आया है। इसी तरह पीजी डिप्लोमा गर्भ संस्कार के दूसरे सेमेस्टर और एमए दूसरे सेमेस्टर और एमपीएच में चौथे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया है। वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in पर विद्यार्थी इसे देख सकते हैं।