फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोटापा काबू करके गठिया से मिल सकती राहत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लोगों को अपने वजन पर काबू रखना चाहिए। मोटापा कम करने से गठिया की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। गठिया कई प्रकार की होती है। सबका अलग तरह से इलाज होता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराएं। ये बातें राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. धमेंद्र ने कहीं।
विज्ञापन

वह सोमवार को कॉलेज परिसर में गठिया दिवस पर लगे शिविर में बोल रहे थे। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने किया। विभाग की प्रभारी डॉ. रेखा बाजपेयी ने बताया कि गठिया नियमित व अच्छे आहार-विहार से नियंत्रित की जा सकती है। शिविर में मरीजों की निशुल्क बीएमडी जांच की गई। दवाएं भी वितरित की गईं। मरीजों को जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दी गई है। साथ ही ज्यादा समय एसी में न बिताने के बारे में बताया गया। नियमित व्यायाम, योग आदि जीवनशैली में शामिल करने, जंक व फास्टफूड का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें