फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा के लिए सिंचाई विभाग ने खोला कंट्रोल रूम, तीन पालियों में 24 घंटे करेगा काम

Tue, 28 Jan 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार से शुरू की गई पांच दिवसीय गंगा यात्रा के लिए सिंचाई विभाग मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यह तीन पालियों में 24 घंटे काम करेगा। इसके संचालन केलिए सहायक अभियंता (एई) से लेकर मुख्य अभियंताओं (सीई) स्तर तक के अधिकारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कोई भी सूचना 0522-2629792 या मोबाइल नंबर 8924972885 पर दी जा सकेगी।

विज्ञापन


विभाग की ओर जारी से आदेश के मुताबिक मुख्य अभियंता डीके मिश्रा को कंट्रोल रूम का मुख्य अधिकारी व अधीक्षण अभियंता रजत अग्रवाल को मिश्रा का सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीके मिश्रा से मोबाइल नं. 9811625196 और रजत अग्रवाल से मोबाइल नं. 9452739011 पर संपर्क किया जा सकेगा।

पहली पाली में दो अधिशासी अभियंता व दो सहायक अभियंताओं की तैनाती की गई है जबकि दूसरी व तीसरी पाली में एक अधिशासी अभियंता समेत दो-दो सहायक अभियंताओं को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में इन नंबरों पर भी संपर्क संभव

प्रथम पाली- 9453141156, 9415614327, 7334968175 व 94511940217
द्वितीय पाली- 9839706629, 9919275197 व 7409564518
तीसरी पाली- 9412372632, 7619989665 व 9410500444
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें