फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता-पुलिस के बीच सहयोग से अपराधों पर नियंत्रण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र के परवर पूरब गांव में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद व सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिला शक्ति हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 के बारे में विस्तार से समझाया। साइबर अपराधों से बचाव पर कहा कि डिजिटल युग में सावधानी ही सुरक्षा है। अज्ञात लिंक, कॉल, क्यूआर कोड व ओटीपी को साझा न करें। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

एसीपी ने गांव में सार्वजनिक स्थलों व मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। साथ ही फेरीवालों या संदिग्धों से सतर्क रहने की अपील की। ग्रामीणों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। चौपाल में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें