डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अनशन पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने काम बंद कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री सच्चिदानंद मिश्र ने बताया कि संस्थान के निदेशक को कई बार पत्र सौंपा जा चुका है। कर्मचारी एनएचएम के समान वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विरोध में शुक्रवार से अनशन शुरू हो गया है। शनिवार को अनशन स्थल पर हुई बैठक में तय किया गया कि कर्मचारी बिना कार्य बाधित किए शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहे हैं। यदि निस्तारण नहीं किया गया को कार्य बंद कर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
डिप्टी सीएम के घेराव की कोशिश
कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम के घेराव की कोशिश की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा लोहिया संस्थान में शनिवार को किसी मरीज को देखने पहुंचे थे। इस दौरान अनशन कर रहे कर्मचारियों ने उनके घेराव की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर कर्मचारियों को रोक लिया।