लखनऊ। संविदा बिजली कर्मियों ने शनिवार को तालकटोरा स्थित एवरेडी चौराहे पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के साथ 29 नवंबर को हुए समझौते के तहत काम न होने पर समझौता पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारी नेता देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि उपकेंद्रों पर तैनात लगभग 15 हजार संविदा कर्मचारियों की छंटनी रोकने, कार्य के अनुरूप अनुबंध करने और 18,000 रुपये न्यूनतम वेतन निर्धारित करने, नौकरी से हटाए गए अनुभवी कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त करने की मांग अब तक अनसुनी है। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने जल्द ही अपनी वादाखिलाफी बंद नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।