रेल कर्मचारियों से मारपीट करने वाले कर्मचारी हटाएगा ठेकेदार
लखनऊ। चारबाग में रेलवे कर्मचारियों से मारपीट करने वाले रनिंग रूम के कर्मचारियों को हटाया जाएगा। यह ठेकेदार के कर्मचारी हैं। मारपीट को लेकर किसी पक्ष ने एफआईआर नहीं दर्ज कराई बल्कि आपस में समझौता कर लिया।
बता दें कि बृहस्पतिवार को चारबाग की सेकंड एंट्री पर बने रनिंग रूम में मुरादाबाद से लोको पायलट और गार्ड केबिन का स्टाफ आया था। रनिंग रूम की व्यवस्था को ठेकेदार संभालता है। वहां पर व्यवस्था है कि गार्ड व पायलट राशन देते हैं तो उनकी पसंद का भी खाना बनता है, लेकिन स्टाफ ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसे लेकर मारपीट हुई थी। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से उनको कोई तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली है। इसमें सहमति बनी है कि ठेकेदार मारपीट करने वाले कर्मियों को हटाएगा।