फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर में नाले के टेंडर आवंटन पर ठेकेदार ने उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियंत्रण जोन-1 में गोमतीनगर के विराजखंड में रेलवे लाइन की तरफ से सहारा हॉस्पिटल गेट नंबर-3 होते हुए होम्योपैथी कॉलेज तक नाला बनाने के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप ठेकेदार ने लगाया है।
विज्ञापन

वीसी अभिषेक प्रकाश ने इसकी जांच सचिव मंगला प्रसाद सिंह को सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसबीएस कंस्ट्रक्शन के पार्टनर महेंद्र बिक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि सभी अर्हता पूरी करने के बाद भी जानबूझकर उनको तकनीकी बिड में बाहर कर दिया गया।
जबकि वित्तीय बिड में वह सबसे कम लागत पर काम करने वाले (एल1) बोलीदाता हैं। आरोप है कि खास ठेकेदार फर्म को काम देने के लिए ऐसा किया गया।
जोकि एक प्रतिशत से भी निचली बिड पर काम लेना चाहती है। 2.54 करोड़ रुपये के इस काम के लिए छह फर्म ने ई-टेंडर में भाग लिया। ठेकेदार का कहना है कि निष्पक्ष जांच करा ली जाए तो मेरी बिड में कोई कमी नहीं मिलेगी।
अधिशासी अभियंता को हटाया
आरोप लगने के बाद वीसी ने अभियंत्रण जोन-1 के अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्र को हटा दिया। अभियंत्रण जोन-1 का अतिरिक्त चार्ज अधिशासी अभियंता अजय पंवार को दिया है। वीसी ने काम हटाए जाने के पीछे प्रशासनिक जरूरत बताई है। अब वह मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किए गए हैं। यहां उन्हें एनजीटी, आवास बंधु, डेव ऑथ सॉफ्टवेयर के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सिटी कॉलेज सहित चार अवैध निर्माण सील
एलडीए ने बुधवार को सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सहित चार के अवैध निर्माण सील किए। प्रवर्तन जोन-5 के अधिशासी अभियंता केके बंसला ने यह कार्रवाई कराई। अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि सिटी कॉलेज के प्रबंधक विजय श्रीवास्तव ने स्कूल परिसर का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कराया है। वहीं, बिल्डर अमर शुक्ला की देवनगर कॉलोनी, पूनम सिंह की देव स्थान के नाम से हॉस्टल, भैरव सिंह, अशोक यादव, अजय यादव के धावा में रो-हाउस भी सील किए गए हैं। वहीं, वीसी के आदेश पर विवेकानंद पॉलीक्लीनिक के पास सेक्टर ए अलीगंज में नजूल की 20 हजार वर्गफीट जमीन खाली कराई। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां दो पक्के निर्माण आर 15 झुग्गियां बसाकर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें