फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से घायल ठेकेदार ने तोड़ा दम

Sat, 13 Dec 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित फूल मंडी ओवरब्रिज पर बाइक सवार रेलवे ठेकेदार सुनील कुमार (53) की बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गए। शुक्रवार शाम ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तालकटोरा राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी सुनील के बेटे ऋषभ के मुताबिक पिता को बेंगलूरू में मेट्रो लाइन बिछाने ठेका मिला था। वह वहीं काम कर रहे थे। परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले घर आए थे। बृहस्पतिवार रात को बाइक से किसी काम से गए थे। रात 9:30 बजे ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सुनील के परिवार में पत्नी पुष्पा और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें