फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली बिल का पैसा हड़पने का आरोप, ठेकेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके स्थित रॉयल एन्क्लेव अपार्टमेंट में बिजली बिल के पैसे हड़पने के आरोप में एक ठेकेदार गिरिजेश कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी अक्षय सिंह जो गोमतीनगर विस्तार में रहते हैं, ने ठेकेदार गिरिजेश कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, ठेकेदार ने अपार्टमेंट के लगभग 70 फ्लैट मालिकों से प्रीपेड सिस्टम के तहत बिजली बिल के नाम पर करीब छह लाख रुपये ऑनलाइन वसूले, लेकिन यह रकम बिजली विभाग में जमा नहीं की।

भुगतान न होने के कारण आठ महीने पहले अपार्टमेंट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। अब बकाया राशि बढ़कर 11 लाख रुपये से अधिक हो गई है। फ्लैट मालिकों का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे या बिल जमा करने को कहा, तो ठेकेदार ने इन्कार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक, तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें