फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए छात्र को गोली मारने वाला ठेकेदार दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के जयपुरिया के सामने रविवार देर रात को एमबीए छात्र अंकुर तिवारी को गोली मारने के मामले में आरोपी ठेकेदार धनंजय सिंह को गोमतीनगर व विभूतिखंड की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार देर रात ही करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच शराब पीने केबाद मोबाइल पर गाली गलौज हुआ था जिसके बाद उसने अंकुर को गोली मारी थी।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, आजमगढ़ के महराजगंज निवासी अंकुर तिवारी विराजखंड में किराए पर रहता है। वह एक निजी संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसकी पहचान पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार धनंजय सिंह से थी। धनंजय सिंह मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है और गोमतीनगर में विपुलखंड में रहता है। अंकुर अक्सर धनंजय के साथ कुछ लड़कों को लेकर ठेकेदारी के टेंडर डालने के दौरान आता-जाता था। इसके बदले में धनंजय उसे रुपये भी देता था।
रविवार को अंकुर अपने कमरे पर था। इस दौरान धनंजय और अंकुर केबीच मोबाइल पर बातचीत हुई। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों नशे में थे। अंकुर के कमरे में कुछ दोस्त भी आए थे। बातचीत के दौरान गाली गलौज हुआ। इस पर नाराज होकर दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। दोनों ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान धमकी देते हुए तत्काल जयपुरिया के सामने मिलने की जगह भी तय कर ली।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद मारी गोली
नाराज अंकुर अपने दो दोस्तों के साथ जयपुरिया के सामने एक दुकान पर पहुंच गया। वहीं धनंजय भी पहुंचा। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसके बाद हाथापाई होने लगी। पुलिस के मुताबिक, धनंजय अकेला था। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली अंकुर के कमर में जा लगी। इसके बाद वहां से भाग निकला। वारदात के बाद अंकुर के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। वही अंकुर को लेकर लोहिया अस्पताल गए। पुलिस की पूछताछ में अंकुर ने हमला करने वाले धनंजय के बारे में जानकारी दी थी।
फतेहपुर जाते समय दबोचा गया
एडीसीपी कासिम आबिदी के मुताबिक धनंजय की गिरफ्तारी केलिए गोमतीनगर इंस्पेक्टर धीरज कुमार और विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर को लगाया गया था। दोनाें धनंजय के विपुल खंड स्थित आवास पर पहुंचे। वहां ताला बंद मिला। पुलिस के मुताबिक, धनंजय का मोबाइल भी बंद था। उसकी पत्नी के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया जिससे लोकेशन लखनऊ से फतेहपुर रोड पर मिली। पुलिस ने पीछा कर बीच रास्ते से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह अंकुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें