फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेकेदारी कर रहे बेलदार, ड्राइवर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम जोन पांच के अभियंत्रण विभाग में कार्यदायी संस्था के जरिये सड़कों के गड्ढे भरने के लिए रखे बेलदारों के इंजीनियरों की तरह काम करने में नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इन्हें हटाया जाएगा। अमर उजाला के मामला उठाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पद के विपरीत काम करने वाले कार्यदायी संस्था के इन कर्मचारियों पर आरोप हैं कि ये खुलेआम ठेकेदारी करते हैं। कई ड्राइवर भी इसी तरह काम कर रहे हैं। वे विकास कार्यों की फाइलें पास करने और ठेकेदारी का काम कर रहे हैं। जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी हुआ उनमें लक्ष्मी सिक्योरिटी से बेलदार पद पर नियुक्त शिवम मिश्रा, सचिन राय और ड्राइवर पर पर नियुक्त शिवम बाजपेई हैं। कहा जाता है इन बेलदारों को कई पार्षदों का संरक्षण मिला है। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने कहा कि जोनल अभियंता से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।


इनसे भी मांगा गया जवाब

दो सप्ताह पहले कमीशनबाजी को लेकर जोन आठ में कार्यदायी संस्था से तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर व ठेकेदार के बीच ऑफिस में हाथापाई हो गई थी। मामले में सामने आया था कि ऑपरेटर ठेकेदारी करने के साथ इंजीनियरों का कमीशन भी वसूलता है। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव ने कहा कि जोनल अभियंता से रिपोर्ट लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें