फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संविदाकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 19 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमन सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में रविवार सुबह उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन निदेशालय में संविदाकर्मी संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मरणासन्न हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर में रहने वाले अमन सिंह (27) सरोजनीनगर के हिंद नगर स्थित एयरपोर्ट आवासीय कॉलोनी में रहते थे। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बीमा अस्पताल के सामने कानपुर रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वह बेसुध होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति कहना है कि अमन की मौत किस कारण हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें