फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेतन कटौती, पीएफ जमा न करने के विरोध में संविदा बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी के उपकेंद्रों पर तैनात संविदाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को वेतन कटौती और पीएफ जमा न करने के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टीएम सर्विसेस कंसलटेंट कंपनी संविदाकर्मियों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हर महीने दो से 15 दिन तक का वेतन बिना किसी स्पष्ट कारण के काट लिया जाता है। इस साल अगस्त से अब तक किसी भी कर्मचारी का भविष्य निधि भी जमा नहीं की गई। यह बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला है। कर्मचारियों ने बताया कि नियम के अनुसार, महीने में चार छुट्टियों का प्रावधान है, लेकिन वेतन कटौती के डर से अधिकांश कर्मचारी पूरे 30 दिन ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद वेतन में कटौती की जाती है।
उधर, अधीक्षण अभियंता ने प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में गौरव द्विवेदी, आनंद कुमार, अनिल पटेल, अंकित वर्मा, रोहित सिंह, राजेश सिंह, ओपी. भारती, सोनू गौतम, अनिल कुमार, सर्वेश गौतम, आशीष मौर्य, मुकेश चौधरी, अंकित दीक्षित, शुभम शर्मा, आसिफ रंजन रावत, हिमांशु श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें