लखनऊ। शुक्रवार को दिन भर हुई तेज और धीमी बारिश से जानकीपुरम में फिर भारी जलभराव हुआ। सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। नदी किनारे बनी बालागंज इलाके की कैटल कॉलोनी में भी पानी भर गया। बारिश के चलते सड़क धंसने और पेड़ गिरने की भी घटनाएं हुईं।
जलभराव रोकने के लिए नगर निगम ने सुबह से ही बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को चालू कर दिया था। गोमतीनगर, आशियाना सहित कई इलाकों में जल निकासी के लिए रोड किनारे लगाए गए पंप चलाए गए। इससे पानी निकलता तो रहा, मगर बारिश लगातार होने से सड़कों पर जलभराव रहा। गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्र पार्क के दो नंबर गेट के पास भी सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भरा रहा। अलीगंज में सेक्टर-के, पुरनिया चौराहा, रामराम बैंक चौराहे के पास एलकेएस कॉलोनी, सीतापुर रोड, कपूरथला चौराहा, महानगर गोल चौराहा, मवैया, इंदिरानगर सेक्टर-डी और सेक्टर-16 में भी लोग जलभराव से परेशानी हुए। फैजुल्लागंज के भी कई इलाकों में जलनिकासी ठप होने से घरों के अंदर तक पानी भर गया।
दूसरी ओर, अलीगंज के पुरनिया और शारदानगर में पेड़ गिर गए। विकासनगर और सिटी स्टेशन के पास बारिश के चलते सड़क धंस गई।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।
बारिश से हुआ जलभराव और धंसी सड़कें।