लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में विभिन्न विभागों के शिक्षकों को पदोन्नति और सेवा विस्तार से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। स्थायी पद पाने वालों में विधि विभाग के डॉ. ललित किशोर श्रीवास्तव, गणित विभाग के डॉ. अंकित बाजपेयी और डॉ. विनाश कुमार, अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग की डॉ. रूचि सिंह शामिल हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में डॉ. रूद्र प्रकाश ओझा, जैव रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. राज कमल श्रीवास्तव और डॉ. निशा सिंह, मृदाभौतिक विज्ञान एवं जैव विज्ञान विभाग की डॉ. मधु कामले को अनुमोदन मिला। इसके अलावा प्राच्य संस्कृति विभाग के डॉ. सतीश चंद्र, अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. सुचित्रा प्रसाद, संस्कृत विभाग के डॉ. शोभाराम दुबे, डॉ. चांदनी कुमारी, हिंदी व आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. सीमा यादव को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में स्थायित्व दिया गया।
भौतिकी विभाग के 14 शिक्षकों को प्रोन्नति मिली। प्राणी विज्ञान विभाग के मो. सिराजुद्दीन को दो वर्ष का सेवा विस्तार, प्राच्य अध्ययन विभाग में डॉ. सैयद अरशद अली जाफरी को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति और गणित व खगोल विज्ञान विभाग के डॉ. रेखा और डॉ. उदय सिंह को पात्रता तिथि से एसोसिएट प्रोफेसर पद का अनुमोदन प्रदान किया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)