फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में दूषित पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में तीन दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सीताराम मंदिर के पीछे, मौर्या टोला, खटिकाना, धोबियाना और आसपास के कई मोहल्ले की करीब पांच हजार की आबादी बदबूदार पानी से परेशान है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय, मोंटी सोनकर व बब्लू ने बताया कि उन्हें दूर-दराज से सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ता है। मोहल्ले में पेयजल की लाइन सीवर के मैनहोल से गुजर रही है। कई जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते बदबूदार पानी आ रहा है। दूषित पानी से क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैल सकती है। इस बारे में महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह ने कहा कि समस्या को जांच कराकर दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें