फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थैला लाइन में लगा पसीना बहाते छांव तलाशते रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
बैग जमीन पर रखकर छांव में खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। कोटेदारों की तीन दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को राशन की दुकानें खुलीं तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ के कई इलाकों में उपभोक्ता घंटों धूप में खड़े रहे, मगर कई को राशन मिला ही नहीं। जिन दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचा भी, वहां बदइंतजामी हावी रही।
विज्ञापन


हसनगंज क्षेत्र का मोहल्ला भेड़हापुर
यहां कोटेदार नंदिनी की जगह उसका भाई छतरी तले बैठा मिला, जबकि करीब 50 उपभोक्ता पेड़ों व दुकानों की छांव में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पहले वे धूप में खड़े रहे। जब बर्दाश्त नहीं हुई तो खुद की जगह खाद्यान्न के लिए साथ ले गए थैले, बोरी को ही लाइन में लगा दिया। यहां नेटवर्क की दिक्कत से वितरण बेहद धीमा रहा।

वृंदावन विहारी कॉलोनी
कोटे की दुकान बंद, नाम-पता तक गायब। सूचना पट भी अधूरा। दूसरी दीवार पर राशनकार्ड को आधार से लिंक कराएं मात्र लिखा था। इसके लिए एक टोलफ्री नंबर भी लिखा था, जबकि उचितदर विक्रेताओं को पूरा विवरण अंकित करना होता है।
विज्ञापन




आदिलनगर:
राशन की दुकान का बोर्ड किसी मकान पर नहीं, बल्कि पार्क के गेट पर टंगा मिला। संपर्क नंबर भी बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह कुछ लोग राशन लेने आए थे, लेकिन राशन वितरण नहीं होने से लौट गए।

उपभोक्ताओं का झलका दर्द



Iभेड़हापुर में चिलचिलाती धूप में ढाई घंटे लाइन में खड़े रहने का बाद भी नंबर नहीं आया है। राशन बांटने वाला युवक नेटवर्क की दिक्कत बता रहा है। I



I- पुष्पा, मोहम्मदपुर खत्रीI



Iराशन के चक्कर में मजदूरी छोड़कर भेड़हापुर स्थित कोटे की दुकान पर राशन लेने आई। चिलचिलाती धूप में चार घंटे भूखे-प्यासे खड़े हैं। कब राशन मिलेगा कुछ पता नहीं।I



I- पिंकी, मैकाले रोडI



Iमजदूरी छोड़कर राशन लेने चांदपुर थानेपुर के कोटेदार के पास आए थे। कोटेदार ने बताया कि अभी तक वितरण के लिए राशन ही नहीं पहुंचा है। राशन भी नहीं मिला आज की मजदूरी भी गई।I

I- रामकिशोर, श्रमिक I

इन गांवों में राशन नहीं पहुंचा

पृथ्वीनगर, चांदपुर थानेपुर, मवईकला, जसवंती हडंबा, गोहना खुर्द, बनौगा, इलवासी, वाहरगांव, शिवपुरी समेत कई स्थानों की कोटे की दुकानों पर खाद्यान्न ही नहीं पहुंचा। कई ग्राम पंचायतें ऐसी भी हैं जहां कहीं गेहूं तो कहीं सिर्फ चावल ही पहुंचा।
विज्ञापन


Iप्रशासन ने तारीख तय की, पर ठेकेदारों ने समय से माल नहीं भेजा।I

I– विजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष कोटेदार यूनियन लखनऊI

I20% उपभोक्ताओं को राशन मिल चुका है। 15% कोटेदारों को आपूर्ति में दिक्कत है, जल्द समाधान होगा। I

I– विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी लखनऊI

बैग जमीन पर रखकर छांव में खड़े उपभोक्ता।

बैग जमीन पर रखकर छांव में खड़े उपभोक्ता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें