फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने से पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नाराज, प्रबंध निदेशकों को लिखा पत्र

Sat, 01 Apr 2023 05:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखा है और उपभोक्ताओं को समय से बिल न देने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिल न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखकर कहा कि वे अपने स्तर पर मीटर रीडिंग व बिलिंग को गंभीरता से लें, जिससे उपभोक्ताओं को शिकायत न करनी पड़े।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा कि उपभोक्ताओं को समय से बिल नहीं मिलने, अधिक बिल आने और बिल संशोधन में समय से कार्रवाई नहीं करने और कहीं-कहीं उपभोक्ताओं से धन उगाही की शिकायतें भी मिल रही हैं। यह बेहद चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, बोले- यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने किसानों की मदद के दिए निर्देश, बोले- अन्नदाता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता


उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग निजी एजेंसी से कराने का यह अर्थ नहीं है कि इसमें स्थानीय जेई, एई, एसई व एक्सईएन की कोई जिम्मेदारी नहीं है। बिल में किसी तरह की लापरवाही अथवा कमी पाए जाने पर मीटर रीडर, बिलिंग एजेंसी के साथ अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें