फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिविर: 90 हजार की घूस में गायब कर दिए 15 बिजली मीटर, उपभोक्ता ने सुनाई पीड़ा; मामले की जांच शुरू

Thu, 20 Mar 2025 09:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला शिविर में उपभोक्ता ने अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि 90 हजार की घूस में 15 बिजली मीटर गायब कर दिए गए। अधिकारियों से शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में तालकटोरा पावर हाउस स्थित मीटर इकाई एवं पाल तिराहा राजाजीपुरम उपखंड के पूर्व इंजीनियर व कर्मी सांठगांठ से लगभग 10 साल तक एक उपभोक्ता को बिजली चोरी कराते रहे। इसके एवज में 90 हजार रुपये की घूस उगाही और 15 मीटर गायब किए गए। घूस लेकर भी जब इंजीनियरों व कर्मियों ने उपभोक्ता का उत्पीड़न शुरू कर दिया तो बृहस्पतिवार को अमर उजाला के बिजली शिविर में प्रकरण पहुंचा, जिसकी जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


राजाजीपुरम निवासी अरमान खान के घर में हसीना बानो के नाम से चार किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, मगर सात किलोवाट लोड का बिजली उपभोग किया जा रहा है। इनके कनेक्शन पर वर्ष 2013 से वर्ष 2024 तक कुल 18 मीटर बदल-बदल कर लगाए गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 15 मीटर को परीक्षक ने न अपने रिकार्ड में दर्ज किया, न उपभोक्ता के बिल पर। इसके लिए 90 हजार रुपये की घूस ली गई। अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही। जो दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

मोटा बिल बना तो लौटा दी घूस

उधर, वर्तमान जेई एवं एसडीओ ने अरमान खान के मीटर की जांच कराकर 3.48 लाख का बिल बनाया। इस पर विवाद बढ़ा तो घूस लेने वाले ने पूरी रकम वापस कर दी। अरमान ने बाकी बिल में से एक लाख रुपये का आंशिक भुगतान कर दिया। वर्तमान में 2.79 लाख की देनदारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें