फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मूसाबाग में मेट्रो के सेकेंड फेज का निर्माण शुरू

विज्ञापन
मूसाबाग में शुरू हुआ काम।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग से बसंतकुंज तक प्रस्तावित लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज का काम शनिवार से शुरू हो गया। मूसाबाग में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का टेंडर लेने वाली कंपनी ने मेट्रो निर्माण की पाइलिंग के लिए खुदाई आरंभ कर दी है। खुदाई के बाद कंपनी मिट्टी का परीक्षण कराएगी। रिपोर्ट के आधार पर महीनेभर के अंदर एलिवेटेड सेक्शन बनाने के लिए पाइलिंग शुरू कर दी जाएगी। यह काम दो साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो के सेकेंड फेज के तहत चारबाग से बसंतकुंज तक बननने वाले ईस्ट-वेस्ट काॅरिडोर की लंबाई 11.165 किमी है। इसके तहत सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट पर करीब 5801 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ईस्ट-वेस्ट कारिडोर के लिए सभी महत्वपूर्ण टेंडर हो चुके हैं। पिछले दिनों ही पांच एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण का टेंडर फाइनल कर कंपनी का चयन हो गया है। भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए भी अगस्त तक कंपनी का चयन होने की उम्मीद है।
एलिवेटेड सेक्शन के लिए लगभग 384 करोड़ रुपये का सिविल निर्माण टेंडर मेसर्स रंजीत बिल्डकाॅन लिमिटेड को मिला है। कंपनी ठाकुरगंज मेट्रो स्टेशन से बसंतकुंज मेट्रो स्टेशन के बीच एलिवेटेड मेट्रो काॅरिडोर व पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन व निर्माण करेगी। करीब 4.6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज स्टेशन होंगे। मुख्य लाइन को डिपो के प्रवेश और निकास से जोड़ने के लिए 740 मीटर लंबा रैंप भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें