फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्क की जमीन पर दुकानों का निर्माण रुकवाया

Sun, 26 Oct 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इटौंजा नगर पंचायत वार्ड-1 में निर्माणाधीन पार्क के सामने की सड़क पर भरा पानी व पार्क के आगे बना
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा नगर पंचायत के वार्ड-1 में पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन पर दुकानों का निर्माण होने से स्थानीय निवासी नाराज हैं। उन्होंने सभासद के साथ मिलकर शनिवार को निर्माण रोक दिया है। अधिशासी अधिकारी इटौंजा सुदीप यादव को निवासियों ने सभासद के साथ मिलकर शिकायत पत्र दिया है, जिसमें मांग की गई है कि बिना प्रस्ताव दुकानों का निर्माण कर पार्क को छोटा न किया जाए।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ सभासद रियाज, आशा देवी, संजय मिश्रा ने कहा है कि बीते 8 अगस्त को नगर पंचायत में यह प्रस्ताव हुआ था कि वार्ड-1 निवासी मूलचंद के मकान के सामने तालाब के आकार की आबादी की जमीन है, जिसकी पटाई करके वहां पर पार्क बनवाया जाएगा। इसकी पटाई और निर्माण के लिए सरकार से बजट मिल चुका है। तालाब की पटाई के बाद रास्ते से 15 फीट दूर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार के मुताबिक इस 15 फीट में दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इटौंजा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुदीप यादव ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। फिलहाल निर्माण कार्य बंद है।


जलभराव से परेशान हैं निवासी

इस निर्माणाधीन पार्क के सामने ही बसंती देवी, कल्पना, तारावती सहित 10 लोगों के मकान हैं। तालाब की पटाई होने से इनके घरों का पानी सीसी रोड पर भरा है। गंदे और बदबूदार पानी से ये सभी पिछले तीन माह से परेशान हैं। इन महिलाओं ने बताया कि काम करवाने वाले कहते हैं कि पहले पार्क बनेगा तब सड़क को ऊंचा किया जाएगा।

इटौंजा नगर पंचायत वार्ड-1 में निर्माणाधीन पार्क के सामने की सड़क पर भरा पानी व पार्क के आगे बना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें