फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संविदा कर्मी और ऑटो चालक ने लगाया फंदा

Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में दो अलग-अलग इलाकों में संविदा कर्मी और ऑटो चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मदेयगंज स्थित मशालची टोला बाबा का पुरवा निवासी राजेश कश्यप (46) ट्रॉमा सेंटर में संविदा पर नौकरी करते थे। राजेश के साले विपिन ने बताया कि उनके बहनोई की दो माह पहले नौकरी छूट गई थी। इस वजह से वह काफी डिप्रेशन में थे। राजेश ने शुक्रवार को अपने कमरे में फंदा लगा दिया। परिजनों ने राजेश को फंदे पर देख उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की नौकरी छूटने के बाद से राजेश की पत्नी दीपांजलि प्राइवेट नौकरी कर रही थीं। वहीं, राजेश का बेटा खदरा में ननिहाल में रहता था।
विज्ञापन

उधर, ठाकुरगंज के मल्लाही टोला के शांति नगर निवासी अनूप मौर्य (30) ऑटो चलाते थे। अनूप की मां मालती ने बताया कि भैया दूज में वह परिवार के साथ अपने मायके बाराबंकी के बाबागंज गई थीं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक अनूप से मिलने घर गया। कई बार आवाज लगाने पर अनूप ने प्रतिक्रिया नहीं दी। भीतर झांकने पर अनूप का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अनूप के परिवार में पत्नी विनीता और बच्चे हैं। मालती ने बताया कि अनूप शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें