फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण से खुलेगा अयोध्या की तरक्की का रास्ता: इकबाल अंसारी

Fri, 24 Jul 2020 08:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इक़बाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर मुस्लिम समाज भी उत्साहित है। मुस्लिम समाज का कहना है कि मोदी के अयोध्या आगमन से अयोध्या के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मुस्लिमों ने कहा है कि मोदी अयोध्या में राममंदिर के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज की भी आधारशिला रखें ताकि सर्व समाज के युवाओं को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन


बाबरी मस्जिद के पक्षकार रह चुके इकबाल अंसारी ने राममंदिर निर्माण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इकबाल अंसारी का कहना है कि अयोध्या बहुत शुद्ध है। राममंदिर निर्माण के लिए पीएम के अयोध्या आने से अयोध्या का विकास होगा व रोजगार बढ़ेगा। इकबाल का कहना है कि हिंदू-मुस्लिम का विवाद समाप्त हो चुका है, अब राजनीति नहीं करें।

इकबाल अंसारी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उनको बुलाया जाता है तो वे कार्यक्रम में शामिल होंगे और बड़े ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद आफाक उर्फ गोलू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आगमन ठीक है। हम उनसे उम्मीद करते हैं कि वे राममंदिर भूमि पूजन के साथ ही अयोध्या में सर्व समाज व सभी युवाओं के उत्थान हेतु रामनगरी अयोध्या में ही मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज की भी आधारशिला रखें ताकि युवा तकनीकी जानकारी व डिग्री लेकर देश के विकास उत्थान व उन्नति में अहम भूमिका निभा सकें। अयोध्या को अब विवाद नहीं बल्कि विकास की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें