फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः मेट्रो निर्माण के लिए नहीं ढहेंगे निर्माण

Fri, 21 Nov 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर रोड के व्यापारियों की चिंता दूर करते हुए एलएमआरसी के अधिकारियों ने साफ किया है कि मेट्रो के स्टेशन ऊपर ही होंगे। केवल सीढ़ियां नीचे उतरेंगी, वहां कुछ भूमि ली जाएगी।इससे अधिक नुकसान नहीं होगा। दरअसल कारोबारियों को डर था कि जहां भी स्टेशन बनेंगे, वहां दोनों ओर की इमारतों को ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर रोड पर मेट्रो का काम रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों के साथ सामंजस्य बना कर और जागरूकता से ही काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसलिए एलएमआरसी, यातायात पुलिस और नगर निगम की ओर से वीआईपी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बैठक आयोजित की गई थी।

इसमें विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्र ने कारोबारियों का नेतृत्व किया। तो एलएमआरसी से एक्सईएन आरके तिवारी और यातायात पुलिस से सीओ सुभाष अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी भी कॉम्‍प्लेक्स पर नहीं थी पार्किंग

इस दौरान व्यापारियों ने कानपुर रोड पर कॉम्प्लेक्स के सामने अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। मगर सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की मानी गई। कुछ व्यापारियों ने दुकानों के सामने 15 फीट जगह पार्किंग के लिए देने की मांग की।

इसको लेकर पुलिस, नगर निगम और एलएमआरसी के प्रतिनिधि बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। यहां के कॉम्प्लेक्स में पार्किंग नहीं है। ऐसे में कारोबारी और ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी की जाती हैं। मगर जब मेट्रो का काम परवान चढ़ेगा, तब ऐसा संभव नहीं होगा।

बिल्डरों ने कानपुर रोड पर कोई ऐसा कॉम्प्लेक्स नहीं, जिसमें पार्किंग बनाई हो। अब मेट्रो निर्माण के दौरान यहां नो स्टापिंग और नो पार्किंग होने से कारोबारियों को धंधा चौपट होने का डर सता रहा है। इसीलिए कारोबारियों ने 15 फुट चौड़ी जगह पार्किंग के लिए छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन के स्थानों से डर

ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच हर आठ किमी पर एक स्टेशन बनेगा। व्यापारियों का मानना है कि जहां भी मेट्रो का स्टेशन होगा, वहां बड़ी संख्या में निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।

इस पर एलएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन तो ट्रैक के आसपास ऊपर ही होंगे। केवल उनके वायाडक्ट के लिए  थोड़ी जगह की जरूरत होगी। वहीं, अगले महीने तक मेट्रो स्टेशनों के लिए जगह निश्चित कर दी जाएगी।

भविष्य में इस रूट पर डायवर्टन को लेकर ट्रैफिक पुलिस के खाके पर सहमति बन गई। जेल रोड की ओर और शहीद पथ से डाइवर्जन करने पर रजामंदी रही।

इस रूट पर ट्रक और इंटरस्टेट बसें नहीं चलेंगी। हालांकि उपनगरीय, स्कूल और सिटी बसों पर कोई रोक नहीं होगी। भविष्य में जब काम और तेजी पकड़ेगा, तब डाइवर्जन लागू किया जाएगा।

यातायात पुलिस और एलएमआरसी की ओर से साफ कर दिया गया है कि किसी का भी और किसी भी तरह का स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कारोबारियों ने कॉम्प्लेक्स और दुकानों के सामने से अस्थाई अतिक्रमण तत्काल हटवाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें