फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को मस्ती करा रहे थे सिपाही, बिस्तर पर मिली बंदूकें

Thu, 09 Apr 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल, पुलिस और जिला अस्पताल की मिलीभगत से हत्या जैसे गंभीर आरोप में सजायाफ्ता कैदी जेल के बाहर मौज कर रहे हैं। बुधवार को इसका खुलासा जिला अस्पताल में एएसपी के छापामरी के दौरान हुआ।
विज्ञापन


गंभीर बीमारी का बहाना कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हत्या के दोषी दो कैदी अस्पताल के बेड से गायब मिले। यही नहीं, इनकी सुरक्षा में तैनात छह सिपाही भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इनकी सुरक्षा के लिए आठ पुलिसकर्मी तैनात थे।

गायब छह सिपाहियों में से चार की रायफलें भी लावारिस हालत में अस्पताल के बेड पर पड़ी मिलीं। तीनों सिपाहियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में पकड़े गए ‌मस्तीखोर सिपाही

गायब सिपाहियों में से तीन सिपाही कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए जबकि तीन अन्य सिपाही काफी देर बाद अस्पताल पहुंचे।

छापामार कार्रवाई के बाद जब अफसर लौट गए, गायब दोनों कैदी एक-एक कर अपने बिस्तर पर लौट आए। एसपी ने मामले की जांच सीओ जहॉनाबाद को सौंपी है।

एसपी जेके शाही ने बताया कि पुलिस वालों की लापरवाही की सूचना पर एएसपी को औचक निरीक्षण के लिए भेजा था। छापे के दौरान अभिरक्षा में लगे आठ सिपाहियों में से छह गायब मिले, जिनकी लावारिस मिली चार रायफलें कब्जे में लेकर जमा कराई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें