फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के बहाने विधायक को घुमाया, सस्पेंड

Mon, 26 Aug 2013 07:43 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टनर के कत्ल के आरोप में जेल में बंद एमएलसी एसपी सिंह ने शनिवार को पेशी के बहाने शहर में सैर की।
विज्ञापन


इस पर किसी ने एसएसपी से शिकायत कर दी। इस पर एसएसपी ने विधायक को सैर कराने के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जानकारी कोर्ट को दी जाएगी।
हत्या के मामले में जेल में बंद एमएलसी एसपी सिंह को शनिवार को शहर में सैर करते देख एक व्यक्ति ने पुलिस अफसरों को फोन किया। इस पर आरआई कुलभूषण ओझा को मामले की जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


कोर्ट के लॉकप से पता चला कि एसपी सिंह को कांस्टेबल इंद्रसेन की अभिरक्षा में पेशी के लिए भेजा गया है। संबंधित कोर्ट के पेशकार व पैरोकार से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि एसपी सिंह की काफी देर पहले पेशी हो चुकी है।

इसके बाद पुलिस ने पेशी पर आए एसपी सिंह के साथ कांस्टेबल इंद्रसेन की तलाश में पूरी कचहरी खंगाल डाली लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। सूत्रों के मुताबिक विधायक ने दिन भर विभिन्न स्थानों की सैर करने के साथ अपने स्कूल के सिलसिले में विभिन्न लोगों से बातचीत की।

इसके बाद शाम को कांस्टेबल इंद्रसेन के साथ कचहरी पहुंचे। आरआई ने दोनों से पूछताछ के बाद एसएसपी को जांच रिपोर्ट भेजी। एसएसपी जे रविंदर गौड ने कांस्टेबल इंद्रसेन को निलंबित कर दिया है। इसके साथ पेशी के लिए जेल से निकले एसपी सिंह के कई घंटे गायब रहने की कोर्ट को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

आरआई कुलभूषण ओझा ने बताया कि रसूखदार बंदियों को कोर्ट में पेशी के दौरान विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए औचक जांच करने के लिए टीमें बनाई जा रही हैं।

पेशी पर आए बंदी को कहीं घुमाने या कोई सुविधा मुहैया कराने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें