फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सिपाही भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र जारी, बारिश के कारण परीक्षा इस तारीख पर

Wed, 30 Sep 2026 07:54 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। बारिश के कारण नौ केंद्रों पर परीक्षा एक अक्तूबर के बजाय आठ अक्तूबर से होगी। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा आगामी 8 अक्तूबर से प्रस्तावित है, वह अपना संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रदेश के 15 स्थानों में होनी है। इनमें से 9 केंद्रों पर बारिश की वजह से परीक्षा 1 अक्तूबर की जगह अब 8 अक्तूबर को होगी। वहीं अन्य छह केंद्रों पर पूर्व में निर्धारित तिथि 1 अक्तूबर को परीक्षा होगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक पीएसी की 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 8वीं वाहिनी बरेली, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 6वीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर केंद्र पर परीक्षा अब 8 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें