फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: एआई की मदद से तैयार हुआ था 15 हजार प्रश्नों का बैंक, इस तरह बनाई गई फूलप्रूफ व्यवस्था

Mon, 30 Sep 2024 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Constable Recruitment Examination: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए इस बार एआई का इस्तेमाल किया गया था। इस परीक्षा के लिए 15 हजार प्रश्न पत्रों का बैंक तैयार किया गया था। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती की परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया था। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये 15 हजार प्रश्नों का बैंक तैयार किया गया, जिसमें प्रश्नों को कठिन, मध्यम और सरल श्रेणी में बांटा गया। वहीं पिछली बार प्रश्न पत्रों का बॉक्स खोलकर पेपर चोरी करने की घटना से सबक लेते हुए इस बार लैमिनेटेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिस पर बाकायदा कोडिंग की गई थी।

विज्ञापन


हाल ही में उच्चस्तरीय बैठक में भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा को सकुशल आयोजित करने में इस्तेमाल तकनीकों की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक प्रश्नपत्र की 8 अलग-अलग सीरीज तैयार की गई थीं, ताकि आसपास बैठे अभ्यर्थियों को एक जैसा प्रश्नपत्र वितरित न हो। इससे नकल की आशंका समाप्त हो गई। 

वहीं आधार कार्ड सत्यापन ने सॉल्वर गैंग के हौसले पस्त कर दिए और उन्होंने परीक्षा से दूरी बना ली। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए ट्रांजिट सुरक्षा जीपीएस, डिजिटल लॉक और स्टोरेज केबिन कैमरा आदि की व्यवस्था की गई। बॉक्स की टैंपर प्रूफ मल्टीपल लेयर पैकेजिंग से प्रिंटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्र तक उससे छेड़छाड़ की कोई आशंका भी नहीं बची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें