फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गाड़ी चेक करने के नाम पर सिपाही की दबंगई, कागज होने पर भी मांगे दो हजार; विरोध पर युवक को जमकर पीटा

Tue, 26 Aug 2025 01:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में गाड़ी चेक करने के नाम पर सिपाही की दबंगई सामने आई है। कागज होने पर भी दो हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा। पीड़ित ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सिपाही के पीटने के बाद रोता हुआ पीड़ित सोनू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सिपाही की दबंगई सामने आई है। गाड़ी चेक करने के  नाम पर रोका। कागज पूरे होने के बाद भी उससे दो हजार रुपये की मांग की। युवक ने देने से मना किया तो सिपाही ने उसे जमकर पीटा। इससे उसे चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


मामला बख्शी का तालाब क्षेत्र के अस्ती क्रासिंग का है। पीड़ित रोहित ने बताया कि सिपाही जबरन उससे पैसे मांग रहा था। विरोध पर उसने उसे पीटा। इस पर क्षेत्रीय व्यापारी भी पीड़ित के समर्थन में उतर आए। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। साथ ही बीकेटी थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें