फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा चालक को सिपाही ने पीटा, लाइन हाजिर

Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में भर्ती नूर।   -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के निशातगंज इलाके में शनिवार सुबह सवारी भरे रहे ई रिक्शा चालक इंदिरानगर निवासी नूर अहमद को सिपाही जगपाल ने बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से चालक बेहोश हो गया। भीड़ जमा होन पर सिपाही भाग गया।
विज्ञापन

घटन से नाराज ई रिक्शा चालकों ने निशातगंज चौकी के बाहर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी और इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि सिपाही को लाइनहाजिर कर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। नूर को मामूली चोट लगी थी। तहरीर नहीं मिली है। सिपाही ने जाम की वजह से चालक को हटने के लिए कहा था। इसी कारण घटना हुई।

इससे पहले नूर अहमद ने बताया कि सुबह करीब दस बजे पुल के नीचे सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच सिपाही जगपाल आया और बेवजह उनकी पसली पर डंडा मार दिया। इस वह बेहोश हो गए। इसके बाद भी सिपाही ने उनके हाथ व पैर पर डंडे से कई वार किए। पुलिस ने घायल नूर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। नूर ने बताया कि आरोपी सिपाही अक्सर इसी तरह लोगों से अभद्रता करता है।
विज्ञापन


रोजे से था बेटा, किश्तों पर लिया है ई-रिक्शा
सिविल अस्पताल में मौजूद नूर की मां ने बताया कि बेटा रोजे से था। अगर कोई गलती की थी तो दो-तीन थप्पड़ मार देने चाहिए थे। इतना नहीं पीटना चाहिए था। रोते हुए बताया कि बेटे ने ईएमआई पर ई रिक्शा लिया है। रोजी-रोटी कैसे कमाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें