फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही और होमगार्ड ने दुकानदार को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 29 Apr 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
गुडंबा। इलाके में सोमवार रात कैब के किराये को लेकर मीट दुकानदार फहीम का चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही और होमगार्ड ने फहीम की पिटाई कर दी, जिससे उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


टेढ़ी पुलिया निवासी फहीम के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे गोमतीनगर से टेढ़ी पुलिया के लिए कैब बुक की थी। गंतव्य पर पहुंचने के बाद उन्होंने चालक सौरभ पांडेय को 134 रुपये दिए लेकिन चालक अतिरिक्त रुपये मांगने लगा। मना करने पर सौरभ ने डायल 112 पर कॉल कर दी। सूचना पर पीआरवी 4942 सवार सिपाही विकास और होमगार्ड रामजीवन के पहुंचने पर फहीम की उनसे कहासुनी हुई। इसके बाद सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि सड़क पर गिरने के बाद भी उन्हें पैरों से ठोकर मारी गई। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां फहीम का मेडिकल कराया गया।

कैब चालक सौरभ पांडेय का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उस पर फहीम का इलाज कराने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन सीज करने की धमकी दी। उनसे दबाव में सुलह लिखवा लिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि फहीम नशे में था और उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की थी। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। वहीं, अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया और होमगार्ड के खिलाफ जिला कमांडेंट को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।

घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।

घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें