योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड में प्रदेश के 18 मंडलों से आए प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया। बालक वर्ग में बस्ती मंडल के श्यामदेव ने 83 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लखनऊ मंडल के आर्यन यादव (80 अंक) दूसरे, आगरा के सत्यदेव (77.33 अंक) तीसरे और मुरादाबाद के दक्ष सागर (67.83 अंक) चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल की सोनाली ने 90 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके अलावा आगरा की तन्नू (81.66 अंक) दूसरे, बस्ती की भूमिका (69.66 अंक) तीसरे और अयोध्या मंडल की वर्तिका सिंह (63.33 अंक) चौथे स्थान पर रहीं। इसमें प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका वर्ग में शीर्ष चार-चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड के लिए किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। समापन पर प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर और अन्य अधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।
योगा ओलंपियाड में शामिल प्रतिभागी।