फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही पर यौन शोषण व धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब थाने में तैनात सिपाही पर एक महिला ने यौन शोषण और 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने पर सिपाही ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों सहमति संबंध में रह रहे हैं। महिला ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए समझौते की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों की फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। दोनों बिजनौर के रहने वाले हैं। महिला की दो शादियां हो चुकी हैं। पहले पति से तलाक हो चुका है, जबकि दूसरे से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने लिखापढ़ी के बाद सहमति संबंध में रहना शुरू किया और करीब 30 लाख रुपये में मकान बनवाया।

महिला ने 15 सितंबर को तहरीर दी थी लेकिन बाद में समझौता हो गया। बुधवार को विवाद के बाद उसने सोशल मीडिया पर फिर आरोप लगाए। डीसीपी नॉर्थ ने एसीपी बीकेटी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें