फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बड़े रेल हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक से गायब मिलीं 308 पेंडोल क्लिप्स

Sun, 03 Dec 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
ट्रेन की पटरी निकली पड़ीं क्लिप्स - फोटो : amar ujala
लखनऊ में ट्रेनों को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। रविवार को डालीगंज से बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच करीब दो किमी के दायरे में पटरियों को स्लीपर से जोड़ने वाली 308 पेंड्राल क्लिपें रेल ट्रैक से गायब मिलीं। गनीमत रही कि इसी ट्रैक से गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस सकुशल गुजर गई। कैफियत व कृषक एक्सप्रेस भी गुजरने वाली थीं, लेकिन पेट्रोलमैन की सतर्कता से इन ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने आतंकी साजिश की आशंका जताई है। रेलवे ने महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का है। पेट्रोलमैन संजय कापरी व शिवशंकर रविवार सुबह 4.20 बजे पटरियों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्हें पेंड्राल क्लिपें गायब मिलीं तो तत्काल डालीगंज व बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर सूचना दे दी। मौके पर बादशाहनगर के पीडब्ल्यूआई अनुज गुप्ता व आरपीएफ कमांडेंट सहरिष सिद्दीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें झाड़ियों में क्लिपें पड़ी मिलीं। रेलकर्मियों ने दोबारा पेंड्राल क्लिपों को लगाकर सुबह  5.25 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू करवाया।
विज्ञापन

2 of 4
क्या होती हैं पेंड्राल क्लिपें
ये क्लिपें पटरियों को स्लीपर से जोड़ती हैं। 77 स्लीपरों की 308 क्लिपें गायब थीं। एक स्लीपर में कुल 4 क्लिपें लगती हैं।

हजारों यात्रियों की जान बची
गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस(12541) सुबह पौने चार बजे इसी ट्रैक से गुजरी थी। उसी समय दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस (12226) लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई थी, जबकि वाराणसी से कृषक एक्सप्रेस (15007) लखनऊ आ रही थी। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल का सैलून लगा हुआ था। तीनों ट्रेनों में हजारों यात्री सवार थे। अगर कुछ अनहोनी होती तो इन यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन

3 of 4
पेट्रोलमैन को मिलेगा जीएम अवार्ड
सतर्कता दिखाकर ट्रेनों को हादसे का शिकार होने से बचाने वाले पेट्रोलमैनों संजय व शिवशंकर को जीएम ने नकद पुरस्कार दिया। दोनों का नाम जीएम अवॉर्ड के लिए भेजा जाएगा।

रेलवे पटरी व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज
रेलवे ने महानगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के सेक्शन 150 के तहत रेलवे पटरी व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

4 of 4
क्लिप कैसे खुली... एटीएस करेगी जांच
लखनऊ। डीजीपी सुलखान सिंह ने उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को क्लिपें खोलने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एटीएस आईजी असीम अरुण ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। जांच शुरू कर दी गई है। यह शहर के बीचो बीच का मामला है। आसपास कई सीसीटीवी कैमरे भी मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें