फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : 515 गांवों में चकबंदी शुरू, पहली बार आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और रोवर सर्वे जैसी तकनीक का इस्तेमाल

Wed, 30 Aug 2023 09:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में अब 25 जिलों के 515 गांवों में चकबंदी की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन, ड्रोन और रोवर सर्वे जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर चकबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अब 25 जिलों के 515 गांवों में चकबंदी की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन, ड्रोन और रोवर सर्वे जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर चकबंदी की जा रही है।

विज्ञापन


चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम-1953 के तहत जोतों के संहतीकरण एवं नवीन अधिकार अभिलेख निर्माण की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नए गांवों में पुनः चकबंदी कराने की मांग उठ रही है। अब तक 141 ग्रामों में चकबंदी प्रसार की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की मांग पर 25 जिलों के 374 ग्रामों में चकबंदी का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 515 ग्रामों में चकबंदी प्रसार की कार्यवाही शुरु हुई है। उन्होंने बताया कि एआई., ब्लाकचेन, ड्रोन एवं रोवर सर्वे से चकबंदी कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

शिकायत पर जांच कमेटी गठित
जीएस नवीन कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के ईश्वरपुर गांव में चकबंदी में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए अपर निदेशक चकबंदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। स्थानीय निवासी रमेश यादव और अन्य ग्रामीणों ने चकबंदी में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कमेटी को एक सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें