लखनऊ। पेट्रोलियम पदार्थों का संरक्षण नहीं किया तो हमारी आने वाली पीढ़ी को परेशानी होगी। लालबत्ती पर प्रदेश की पांच करोड़ गाड़ियां पांच मिनट के लिए बंद हो जाएं तो करोड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल बचे। छोटे-छोटे संरक्षण से बड़ा बदलाव होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के जागरूकता कार्यक्रम सक्षम में ये बातें कहीं।
विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव के समापन पर राज्य स्तरीय समन्वयक तेल उद्योग संजय भंडारी ने पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण और उनके उत्तम उपयोग की मौजूद लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2070 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इसके तहत पेट्रोलियम क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए रिफाइनिंग क्षमता, उत्पादन, विदेशी तेल व गैस और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ाने के साथ इनके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने तेल-गैस बचाने और हरित ऊर्जा को अपनाने का नारा दिया। गेल लखनऊ के महाप्रबंधक अनुपम गंगोपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बायोगैस प्लांट पर काम चल रहा है। 100 से ज्यादा सीबीजी प्लांट साइन किए गए, जिनमें से 40 शुरू हो गए हैं। पूरे भारत में बायोगैस के कारोबार में 20 फीसदी हिस्सा यूपी का है।
कार्यक्रम में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में विजयी छह टीमों को सम्मानित किया गया। कार रैली के छह विजेता भी सम्मानित किए गए। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के (औद्योगिक व वाणिज्यिक) राज्य प्रमुख पिंकू मेहता, महाप्रबंधक (उत्तरी, मध्य अंचल) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सुनील कांत और अन्य अफसर मौजूद रहे। संचालन निमिषा ने किया।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में प