फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के कर्मियाें के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
नगर निगम के कर्मियाें के स्वास्थ्य की हुई जांच।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में सीवर प्रबंधन का काम करने वाली निजी कंपनी सुएज इंडिया की ओर से नगर निगम मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के कर्मचाारियों, नगर निगम कर्मचारियों व अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल इस मौके पर विशेष रूप शामिल हुईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, सामान्य चिकित्सा, आयुष, होम्योपैथी, पैथोलॉजी जांच तथा विशेष रूप से स्त्री रोग परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क औषधि प्राप्त की। रक्त जांच हेतु नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें