फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भगवान श्रीरामकृष्ण की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के 100 वर्ष पूरे होने पर निरालानगर स्थित मठ में पांच दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के दूसरे दिन बुधवार को शुरुआत विशेष पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद रामकृष्ण मठ से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 8 बजे रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद ने भगवान श्रीरामकृष्ण की भव्य संगमरमर की बनी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

स्वामी आत्मप्रियानंद ने तीन बार चंडी पाठ किया और स्वामी कल्याणेशानंद ने वर्तमान युग में श्रीरामकृष्ण, मां शारदा देवी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित जनसभा में उद्घाटन गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने ज्ञान, भक्ति, योग और कर्म के समन्वय तथा निस्वार्थ मानव सेवा को आध्यात्मिक जीवन का आधार बताया। इसके साथ ही स्वामी आत्मश्रद्धानंद ने एक विशेष जनसभा में श्रीरामकृष्ण-शारदा-विवेकानंद का मूल संदेश विषय पर विचार व्यक्त किए।
तकनीकी क्षमता और आध्यात्मिक अनुभूति अलग-अलग आयाम
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वेदांत सोसाइटी के प्रभारी एवं आध्यात्मिक वक्ता स्वामी सर्वप्रियानंद ने क्या एआई हमारे आध्यात्मिक जीवन के लिए खतरा है विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने यह समझने की आवश्यकता पर बल दिया कि तकनीकी क्षमता और आध्यात्मिक अनुभूति अलग-अलग आयाम हैं। उन्होंने कहा कि एआई को केवल भय या आतंक की दृष्टि से देखने के बजाय उसके प्रति विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें