फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सांसदों-विधायकों के आवास पर कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली

Wed, 23 Dec 2020 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशभर में ‘ताली-थाली बजाओ और सरकार जगाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने आवास बहुखंडी विधायक निवास पर ताली-थाली बजाकर विरोध जताया। लल्लू समेत कई नेताओं को पुलिस ने आवास से बाहर निकलने से रोका। हालांकि, कुछ देर बाद लल्लू को उनके आवास से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाने दिया गया। कांग्रेसियों ने सभी जिलों में भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों व कार्यालयों पर ताली-थाली बजाकर आंदोलन किया।
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि आंदोलनरत किसान कितनी मुसीबत में हैं। अब तक 28 किसानों की दुखद मौत हो चुकी है। इसके बाद भी भाजपा की सरकार जाग ही नहीं रही है। भाजपा खुद तो अपनी रैली कर रही है और प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ता जब सांकेतिक रूप से कोई समर्थन व्यक्त करना चाहते हैं, तो या तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। कांग्रेसी किसानों की मांगें पूरी होने तक सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें