कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हम दलित समाज के लोगों को जागरुक करने के लिए गांव-गांव जाएंगे। दलित समाज को पीछे धकेला जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दलितों के स्वाभिमान पर हमला हो रहा है। डॉ. आबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है। हमला हो रहा है। इन सभी घटनाओं में भाजपा के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों को काम के बदले रुपये मांगने पर पेशाब छिड़का जा रहा है। स्कूल बंद करके दलित समाज को पीछे धकेला जा रहा है क्योंकि ज्ञान से सवाल पूछने का हौसला आता है इसलिए इसे बंद किया जा रहा है। फीस मंहगी की जा रही है। ऐसे दलित ही नहीं सामान्य वर्ग के गरीब भी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं। लैटरल इंट्री के जरिए भर्ती हो रही है। यह दलितों के खिलाफ साजिश है। हिंदू मुसलमान का जहर फैलाया जा रहा है। भाजपा से लड़ने के लिए हम सभी एकजुट हैं। हम देश को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। गांव-गांव में कैडर विकसित करेंगे। किसानों की जमीन किसे दे रहे हैं उससे लोगों को वाकिफ करेंगे। हम लोगों को जागरूक करेंगे।