फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: यूपी के मंत्री का पुतला फूंकते समय झुलसा कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रियंका गांधी पर बयान से मचा है बवाल

Sat, 19 Oct 2024 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रियंका गांधी पर अभद्र बयान देने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान एक कार्यकर्ता खुद भी झुलस गया।
 
विज्ञापन
मंंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का लखनऊ में पुतला जलाया। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता खुद भी झुलस गया। कार्यकर्ता मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


इसके पहले, शुक्रवार को भी लखनऊ व अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और मंत्री का पुतला फूंका था। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर शुक्रवार को भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक सवाल पर राजनीतिक जवाब होता है।  प्रियंका गांधी को चाहिए कि अपने कार्यकर्ताओं से बात करें और उन्हें अपनी बात समझाएं। मेरे लिए भारतीय संस्कार और संस्कृति से युक्त हर नारी मां भगवती के समान है, लेकिन मैं प्रियंका गांधी को भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं पाता हूं। इसलिए किसी से सहमत और असहमत होना हमारा विचार और हमारा अधिकार है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार पुलिस वालों को देगी विनम्र व्यवहार करने का प्रशिक्षण, लोगों से कहते दिखेंगे 'मे आई हेल्प यू'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: प्रभारी मंत्रियों से बोले सीएम योगी, जीतेंगे सभी सीटें, जरूरी है लोगों से संवाद और बूथ प्रबंधन


उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी हार के डर से रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। हम लोगों की यह परंपरा है कि चुनाव की शुरुआत हर कोई अपने घर से करता है किंतु पूरे गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति कभी भी अपने जन्मस्थान और निवास से चुनाव नहीं लड़ा। गांधी परिवार पीढ़ियों से दिल्ली के लुटियंस जोन में रहता आया है लेकिन कभी भी दिल्ली की किसी भी विधानसभा या फिर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। इसका मतलब है कि आपके अपने ही घर की जनता आपको प्रेम नहीं करती है तभी आप बाहर से चुनाव लड़ते हैं। इसके पहले मंत्री ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया था जिस पर बवाल मच गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें